भारत-चीन के सुधरते रिश्तों में अड़चन डालना चाहता है अमेरिका: चीनी प्रवक्ता
चीन ने गुरुवार को अमेरिका पर भारत-चीन के सुधरते रिश्तों में अड़चन डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, "भारत संग अपने रिश्ते को चीन रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखता है। भारत-चीन के बीच सीमा के मुद्दे पर किसी भी तीसरे देश की टिप्पड़ी का हम विरोध करते हैं।"