भारत-चीन रिश्तों की नई उड़ान! 5 साल बाद फिर शुरू हुई दोनों देशों के बीच सीधी फ्लाइट
भारत और चीन के बीच 5 साल बाद सीधी उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। रविवार को भारत स्थित चीनी दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग ने 'X' पर लिखा, "चीन और भारत के बीच सीधी उड़ानें अब एक वास्तविकता हैं।" गौरतलब है कि गलवान घाटी में हुई झड़प और कोविड-19 महामारी के कारण सीधी फ्लाइट बंद की गई थी।