inshorts

भारत बनेगा जापान के मिसाइल परीक्षण का ठिकाना, चांदीपुर समेत 3 रेंज खोलने की तैयारी

भारत पहली बार जापान को मिसाइल परीक्षण सुविधाओं के इस्तेमाल की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। इसमें ओडिशा के चांदीपुर DRDO टेस्ट रेंज और पश्चिम बंगाल व आंध्र प्रदेश में बनने वाली दो रेंज शामिल हैं। जापान मिसाइलों और अटैक ड्रोन का परीक्षण कर सकेगा। दोनों देश हाइपरसोनिक हथियारों पर सहयोग की संभावनाएं तलाश रहे हैं।