सैविल्स इंडिया के अनुसार, भारत आधिकारिक तौर पर ब्रैंडेड लग्ज़री रेज़िडेंस के लिए दुनिया के शीर्ष 10 बाज़ारों में शामिल हो गया है। वहीं, भारत में इस क्षेत्र में 2031 तक 200% की वृद्धि होने की उम्मीद है। सैविल्स इंडिया के एमडी अरविंद नंदन ने कहा कि इस ग्रोथ की एक बड़ी वजह रिज़ॉर्ट जैसी जीवनशैली की बढ़ती लोकप्रियता है।