भारत ने 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान के तहत बनाए 3 गिनीज़ रिकॉर्ड, पीएम ने की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' मिशन के तहत तीन गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने पर अभियान की सराहना की है। उन्होंने हेल्थ मिनिस्ट्री की पोस्ट को रीशेयर करते हुए X पर लिखा कि यह बेहद सराहनीय है, ऐसे जन आंदोलन महिला सशक्तिकरण को गति देते हैं और नारी शक्ति के जीवन में परिवर्तनकारी प्रभाव डालते हैं।