भारत ने 114 राफेल के लिए फ्रांस को भेजा अनुरोध पत्र, देश में होगा 94 राफेल का निर्माण: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर फ्रांस को अनुरोध पत्र (LoR) भेजा है। ₹3.25 लाख करोड़ की इस डील के तहत फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन एक भारतीय साझेदार के साथ मिलकर 114 में से 94 राफेल का निर्माण भारत में करेगी। यह सौदा अगले एक साल के भीतर अंतिम रूप ले सकता है।