inshorts

भारत ने 2026-2028 की अवधि के लिए यूएन के मानवाधिकार परिषद की सदस्यता की ग्रहण

भारत ने वर्ष 2026-2028 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की सदस्यता ग्रहण की है। इसे लेकर यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने कहा कि भारत आने वाले साल में अच्छे नतीजों की उम्मीद कर रहा है। बागची ने कहा, "मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने की हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।"