भारतीय ओलंपिक संघ ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सामने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेज़बानी का रोडमैप पेश किया। प्रस्तुति में अहमदाबाद के खेल बुनियादी ढांचे, प्रस्तावित आयोजन स्थलों के विकास और सरकारी समर्थन को प्रमुखता दी गई। भारत 2036 ओलंपिक की मेज़बानी के लिए IOC के साथ चर्चा कर रहे सात देशों में शामिल है।