भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में विशाखापत्तनम के तट के पास 3,500 किलोमीटर रेंज वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण पहली बार परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिघात से किया गया। मिसाइलों की K-सीरीज़ में 'K' अक्षर एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि है जिन्होंने भारत के इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम में अहम भूमिका निभाई थी।