वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत में करीब 50 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने के बाद 'गरीबी' का अर्थ समझाया है। उन्होंने कहा, "गरीबी का मतलब सिर्फ आय/मज़दूरी की कमी नहीं है। जिस परिवार के पास रहने के लिए सुरक्षित छत नहीं है या जिसे साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलतीं...वह परिवार आय बढ़ने के बावजूद असुरक्षित है।"