भारत ने 9 साल बाद जीता U18 हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब, PM ने दी बधाई
भारत की U18 पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को जापान को 4-1 से हराकर U18 एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया। भारत ने 9 साल बाद और तीसरी बार यह खिताब जीता है। इससे पहले भारत ने 2001 और 2016 में U18 हॉकी एशिया कप जीता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रॉफी जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।