inshorts

भारत ने SAFF चैंपियनशिप के फाइनल में पाक को 2-1 से हराया, रिकॉर्ड 10वीं बार जीता खिताब

भारत ने मंगलवार को ढाका में खेले गए SAFF चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने रिकॉर्ड 10वीं बार यह खिताब अपने नाम किया और लगातार तीसरी बार चैंपियन बना। भारत के लिए सुहेल अहमद भट्ट ने 60वें मिनट और 88वें मिनट में संदीप मंडी ने विजयी गोल दाग दिया।