भारत ने UNGA में सज़ा-ए-मौत पर रोक वाले प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया है। भारत ने कहा कि हर संप्रभु देश को अपनी कानूनी व्यवस्था और सज़ा तय करने का अधिकार है। वहीं, भारत ने गैर-न्यायिक हत्याओं से जुड़े एक अलग प्रस्ताव का समर्थन किया, लेकिन उसके उस पैराग्राफ से असहमति जताई जिसमें मृत्युदंड को यातना के समान बताया गया।