भारत ने रविवार को क्वालालंपुर में अंडर-19 महिला एशिया कप 2024 में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान को 20 ओवर में 67/7 के स्कोर पर रोकने के बाद भारत ने 7.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की जी कमलिनी ने 44*(29) रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।