ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है, "ईरान में जो भारतीय (छात्र, तीर्थयात्री, कारोबारी शख्सियत और यात्री) अभी हैं उन्हें जल्द-से-जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है।" मानवाधिकार समूहों के मुताबिक, ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों में अब तक 2400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।