inshorts

भारत ने अपने नाम किया पहला ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहला टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नेपाल टीम ने 20 ओवर में 114/5 रन बनाए थे और लक्ष्य को भारतीय टीम ने 12.1 ओवर में हासिल कर लिया।