भारत ने अपने लोगों को ईरान की यात्रा करने से बचने की दी सलाह, जारी की एडवाइज़री
ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने लोगों को ईरान की यात्रा करने से बचने की सलाह देते हुए एडवाइज़री जारी की है। दूतावास ने X पर पोस्ट कर कहा, "पिछले कई हफ्तों में सुरक्षा संबंधी घटनाक्रमों को देखते हुए भारतीय नागरिकों को ईरान की गैर-ज़रूरी यात्रा करने से पहले मौजूदा स्थिति पर ध्यानपूर्वक विचार करने की सलाह दी जाती है।"