भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीती लगातार 5वीं T20I सीरीज़, घर पर 17 T20I सीरीज़ से है अजेय

भारत ने शुक्रवार को पुणे में खेले गए चौथे टी20I मैच में इंग्लैंड को 15 रन से हरा दिया और 5 मैचों की सीरीज़ में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की यह लगातार 5वीं टी20I सीरीज़ जीत है। इस सीरीज़ में जीत के साथ ही भारत घर पर लगातार 17वीं टी20I सीरीज़ में अजेय रहा।