भारत ने इंग्लैंड को घर पर पिछले 10 मैचों में 9वीं बार हराया, वनडे सीरीज़ में बनाई 1-0 की बढ़त

भारत ने गुरुवार को नागपुर में पहले वनडे में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने घरेलू मैदान पर अपने पिछले 10 मैचों में इंग्लैंड को 9वीं बार हराया। मैच में भारत ने इंग्लैंड को 248 रन पर ऑल आउट किया और 38.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।