भारत ने इस्लामाबाद धमाके को लेकर पाकिस्तान के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया, लगाई लताड़
पाकिस्तान द्वारा इस्लामाबाद धमाके में भारत की भूमिका होने का आरोप लगाए जाने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है, "पाकिस्तानी नेतृत्व के निराधार आरोपों को भारत सिरे से खारिज करता है।" मंत्रालय ने कहा, "पाकिस्तान में सेना संविधान को खत्म कर रही है और सत्ता हड़प रही है जिससे ध्यान भटकाने के लिए यह चाल चली गई है।"