भारत ने हांगझोउ (चीन) में आयोजित एशियन गेम्स-2022 में रिकॉर्ड 106 पदक जीते, जिनमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 40 कांस्य पदक थे। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। यह एशियन गेम्स के किसी एक संस्करण में भारत का पहला 100+ पदकों वाला अभियान था जिसमें सर्वाधिक 29 पदक ऐथलेटिक्स से जबकि शूटिंग से 22 पदक आए थे।