ब्रिस्बेन में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच पांचवां टी20I मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और इसके साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज़ 2-1 से जीत ली है। बारिश के कारण मैच रुकने से पहले भारत का स्कोर 4.5 ओवर में 52/0 था। गौरतलब है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की यह लगातार चौथी टी20I सीरीज़ जीत है।