भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया महिला क्रिकेट विश्व कप का अपना सबसे बड़ा टोटल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 330 रन बनाए जो महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत का सबसे बड़ा टोटल है। भारतीय ओपनर्स स्मृति मांधना और प्रतिका रावल ने अर्धशतक जड़े। इससे पहले महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत का सबसे बड़ा टोटल 317/8 था जो 2022 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ बना था।

Load More