भारत ने ओडिशा के कॉलेज में नेपाली छात्रा की मौत को लेकर जारी किया बयान
भुवनेश्वर (ओडिशा) के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) में एक नेपाली छात्रा की मौत को लेकर भारत ने बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने शोक जताते हुए कहा, "हमें घटना का अफसोस है। भारत सभी विदेशी छात्रों की सुरक्षा और सलामती को बहुत गंभीरता से लेता है...हम नेपाल के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।"