भारत ने की धमाकेदार वापसी, पहली बार होबार्ट में T20I मैच हारा ऑस्ट्रेलिया

भारत ने रविवार को होबार्ट में तीसरे टी20I मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया और 5 मैचों की सीरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली। होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया की यह पहली टी20I हार है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 186/6 का स्कोर बनाया था और भारत ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।