भारत ने किया 3,500 किमी की मारक क्षमता वाली परमाणु मिसाइल के-4 का सफल परीक्षण: रिपोर्टस

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय नौसेना और डीआरडीओ ने विशाखापत्तनम में नवनिर्मित 6,000 टन की सबमरीन आईएनएस अरिघात से परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइल के-4 का पहला सफल परीक्षण किया है। के-4 मिसाइल एक सॉलिड-फ्यूल्ड मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर है। रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षण के विवरण का विश्लेषण किया जा रहा है।