भारत ने कोयला उत्पादन में 1 बिलियन टन का आंकड़ा किया पार, PM बोले- गर्व का पल

भारत ने 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को X पर इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा, “यह ऐतिहासिक उपलब्धि है जो ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”