inshorts

भारत ने गुवाहाटी टेस्ट के लिए प्लेइंग XI का किया एलान, पंत बने भारत के 38वें टेस्ट कप्तान

गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। भारत ने प्लेइंग-XI में बदलाव कर शुभमन गिल की जगह साई सुदर्शन और अक्षर पटेल की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया है। कप्तानी संभाल रहे ऋषभ पंत, भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बन गए हैं।