भारत ने चीन को शूटआउट में हराकर लगातार दूसरी बार जीता महिला हॉकी जूनियर एशिया कप

भारत ने रविवार को ओमान के मस्कट में महिला हॉकी जूनियर एशिया कप 2024 के फाइनल में चीन को शूटआउट में 3-2 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। 60 मिनट के निर्धारित समय के बाद मैच 1-1 से बराबरी पर था। गौरतलब है, इस महीने की शुरुआत में भारत ने पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप भी जीता था।