inshorts

भारत ने जितेंदर पाल सिंह को इज़रायल और नम्रता कुमार को लातविया का राजदूत किया नियुक्त

भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज़ में कहा कि 2002 बैच के आईएफएस अधिकारी जितेंद्र सिंह पाल को इज़रायल और 1997 बैच की आईएफएस अधिकारी नम्रता एस. कुमार को लातविया का राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है, इससे पहले संजीव सिंगला इज़रायल के राजदूत थे।