भारत ने ओमान तट के पास भारतीय क्रू वाले जहाज़ पर अमेरिका के हमले में 3 भारतीयों की मौत को लेकर अमेरिकी दूतावास के प्रभारी (चार्ज डी'अफेयर्स) जेसन मीक्स को तलब किया है। भारत ने 10 जून को भी मीक्स को तलब किया था। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि जहाज़ों पर लगातार हो रहे हमले चिंताजनक हैं।