हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, अमेरिका में भारतीय दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन तक अपनी पहुंच मज़बूत करने के लिए लॉबिंग फर्म एसएचडब्ल्यू पार्टनर्स एलएलसी के साथ सालाना $1.8 मिलियन (₹17 करोड़) के अनुबंध पर साइन किए हैं। इससे पहले भारत ने ट्रंप के पूर्व प्रवक्ता जेसन मिलर की इस फर्म को अप्रैल 2025 में हायर किया था।