inshorts

भारत ने थाईलैंड-कंबोडिया बॉर्डर पर भगवान विष्णु की प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर दी प्रतिक्रिया

थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष के बीच थाईलैंड की सेना द्वारा कंबोडिया में कथित तौर पर भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़े जाने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। मंत्रालय ने कहा, "ऐसे अपमानजनक कृत्य दुनियाभर में लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाते हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए।" मंत्रालय ने दोनों देशों से कूटनीतिक हल निकालने की अपील की है।