भारत सरकार ने मिडल ईस्ट में एनर्जी फैसिलिटीज़ पर हुए हमलों को लेकर चिंता जताई है जिसमें कतर की एलएनजी फैसिलिटी पर ईरान का हमला भी शामिल है। सरकार ने कहा कि भारत का 90% एलपीजी आयात मिडल ईस्ट से और 47% एलएनजी कतर से आता है इसलिए क्षेत्र में किसी भी अस्थिरता का सीधा असर भारत पर पड़ता है।