भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ के लिए संशोधित टीम का किया एलान
भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आगामी टी20I सीरीज़ के लिए अपनी संशोधित टीम का एलान किया है। ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर साइड स्ट्रेन इंजरी के कारण सीरीज़ से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह स्पिनर रवि बिश्नोई टीम में आए हैं। वहीं, चोटिल तिलक वर्मा की जगह श्रेयर अय्यर को पहले 3-मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।