भारत ने पाक से टॉस में जीती थी बग्घी जिसमें सवार होकर कर्तव्य पथ पहुंचीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो रविवार को गणतंत्र दिवस परेड समारोह के लिए पारंपरिक बग्घी में सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचे। गौरतलब है, सोने की परत वाली बग्घी का इस्तेमाल आज़ादी से पहले ब्रिटिश काल में वायसराय द्वारा किया जाता था। बंटवारे के समय भारत ने पाकिस्तान से टॉस में इस बग्घी को जीता था।