भारत ने पाकिस्तान-ईयू संयुक्त बयान में कश्मीर के ज़िक्र को किया खारिज
भारत ने पाकिस्तान-ईयू संयुक्त बयान में कश्मीर के ज़िक्र को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम भारत के आंतरिक मामलों से संबंधित ऐसे अनुचित संदर्भों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं। जम्म-कश्मीर और लद्दाख, भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं। जिन्हें ऐसे मामलों पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है वे ऐसा करने से बचें।"