भारत ने पाकिस्तान और चीन के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर का ज़िक्र होने पर जारी किया बयान
चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के अनुचित ज़िक्र को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत इन ज़िक्रों को सिरे से खारिज करता है। उन्होंने कहा, "किसी भी अन्य देश को इसपर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।" संयुक्त बयान में कश्मीर मुद्दे को 'इतिहास का बचा हुआ मुद्दा' बताया गया था।