भारत ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हराकर 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब

भारत ने शनिवार को ओमान में अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। मैच में भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 (101) और आर्यवीर सहवाग ने 58 (61) रन बनाए। भारत ने 338 रन का लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड नौवीं बार यह खिताब अपने नाम किया।