भारत ने बाढ़ प्रभावित नेपाल को आपातकालीन राहत सामग्री की पहली खेप सौंपी
भारत ने नेपाल में आई बाढ़ के बाद आपातकालीन राहत सामग्री की पहली खेप सौंप दी है। इस आपातकालीन राहत सामग्री में तिरपाल, स्लीपिंग बैग, कंबल, क्लोरीन की गोलियां और पानी की बोतलें शामिल हैं। वहीं, भारत ने कहा है कि वह नेपाल को आवश्यक वस्तुओं और दवाओं के साथ-साथ अन्य राहत सामग्री भी जल्द ही पहुंचाएगा।