भारत ने बनाया T20I क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टोटल

भारत ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20I मैच में 247/9 का स्कोर बनाया जो इंग्लैंड के खिलाफ उसका सबसे बड़ा टोटल है। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ा। गौरतलब है, टी20I क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 297/6 है जो 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ दर्ज हुआ था।