भारत ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टी20I मैच में पहले 6 ओवर में 95/1 का स्कोर बनाया जो टी20I में पावरप्ले में भारत का सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले टी20I में पावरप्ले में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 82/2 व 82/1 था जो क्रमश: स्कॉटलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ दर्ज हुआ था।