भारत ने बनाया टी20 विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर
टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 175/7 का स्कोर बनाया। टी20 विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का यह सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से इशान किशन ने सर्वाधिक रन (40 गेंदों में 77) बनाए।