भारत ने बनाया वनडे इतिहास में अहमदाबाद में अपना सबसे बड़ा टोटल
भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को तीसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 356/10 रनों का टोटल बनाया। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में अहमदाबाद में भारत का सबसे बड़ा टोटल है। मैच में ओपनर शुभमन गिल ने 112(102) रनों, श्रेयस अय्यर ने 78(64) रनों और विराट कोहली ने 52(55) रनों की पारी खेली।