भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार को 50 टन राहत सामग्री की नई खेप भेजी
भारत ने म्यांमार में आए भूकंप के बाद पीड़ितों की मदद के लिए सोमवार को 50 टन राहत सामग्री की नई खेप भेजी। भारतीय नौसेना के 2-जहाज़ों 'आईएनएस सतपुड़ा' और 'आईएनएस सावित्री' ने यह खेप यांगून शहर पहुंचाई। एक अधिकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना के 3 और जहाज़ 500-टन से अधिक अतिरिक्त सहायता सामग्री लेकर यांगून रवाना हो गए हैं।