IAF के 94वां गौरवशाली दिवस पर राष्ट्रपति ने वायु योद्धाओं के साहस और सेवा को किया सलाम
भारत ने 8 अक्टूबर को 94वां वायु सेना दिवस मनाया है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने IAF जवानों को बधाई दी है। मुर्मु ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का हवाला देते हुए IAF की पेशेवर दक्षता और साहस की सराहना की है। उन्होंने मानवीय सहायता के कामों में भी IAF की भूमिका की तारीफ की।