भारत ने रविवार को कोलंबो में महिला विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत 50 ओवरों में 247 रन पर ऑल-आउट हो गया। हरलीन देओल ने सर्वाधिक 46(65) रन बनाए जबकि ऋचा घोष ने 35*(20) रन बनाए। इससे पहले महिला विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर 244/7 था।