भारत ने महिला वनडे विश्व कप के फाइनल का बनाया दूसरा बड़ा स्कोर

महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में रविवार को भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 298/7 रन बनाए। यह महिला विश्व कप के फाइनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सबसे बड़ा स्कोर 356/5 है जो 2022 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था। दक्षिण अफ्रीका का वनडे में सर्वाधिक सफल रन चेज़ किसी भी टीम के खिलाफ 275 है।