भारत ने रूसी तेल को लेकर ट्रंप के टैरिफ और डॉलर की धाक से बचने के लिए उठाए नए कदम: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ और अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता घटाने के लिए भारत ने रूसी कच्चे तेल का भुगतान न केवल रूबल में बल्कि युआन में भी करना शुरू कर दिया है। रूसी डिप्टी पीएम नोवाक ने बताया कि भारत ने रूसी तेल के भुगतान को डॉलर से हटाकर रूबल-प्रधान बना दिया है।