भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद में की और कटौती, अब तीसरे स्थान पर खिसका
यूरोपीय थिंक टैंक सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दबाव के बीच दिसंबर 2025 में रूसी ईंधन के खरीदारों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर खिसक गया। दिसंबर में भारत ने रूस से 2.3 अरब यूरो का हाइड्रोकार्बन खरीदा जबकि नवंबर में यह 3.3 अरब यूरो था।